लोहरदगा, जून 30 -- लोहरदगा, संवाददाता।अविराम महाविद्यालय टीको लोहरदगा प्रबंधन ने बिना अनुमति कालेज परिसर में धरना-प्रदर्शन, छात्रों को भड़काने, महिला व्याख्याताओं के साथ अभद्र व्यवहार और शैक्षणिक माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। कालेज प्रबंधन के अनुसार, झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा जारी कुछ प्रमाणपत्रों में कालेज के पते में टिको के स्थान पर टीकू अंकित होने की त्रुटि हुई है। इस संबंध में जैक से संपर्क करने पर परिषद ने आश्वस्त किया है कि विद्यार्थी जैक की विज्ञप्ति के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए अपने त्रुटिपूर्ण प्रमाणपत्र 30 सितंबर तक महाविद्यालय के माध्यम से जैक भेज सकते हैं। परिषद के अधिकारियों ने 30 से 40 दिनों के भीतर संशोधित प्रमाणपत्र जारी करने का भरो...