अमरोहा, अप्रैल 30 -- ब्लड बैंकों की बढ़ती संख्या के बीच खून की कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बिना अनुमति आउटडोर रक्तदान शिविर लगाने पर रोक लगा दी है। जिले में संचालित सभी निजी ब्लड बैंक संचालकों को पत्र भेजकर बिना अनुमति आउटडोर रक्तदान शिविर लगाने पर ब्लड बैंक का पंजीकरण निरस्त करने तक की चेतावनी दी गई है। गौरतलब है कि गर्मी के मौसम में रक्त की मांग बढ़ी हुई है। ऐसे में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सभी निगेटिव ग्रुपों की कमी बनी है। फायदा उठाकर निजी ब्लड बैंक मरीजों के परिजनों से मनमानी रकम वसूल रहे हैं। वहीं ब्लड बैंकों की संख्या बढ़ने के बाद से लोग सरकारी के बजाय ज्यादातर निजी ब्लड बैंकों के स्तर से लगाए जाने वाले आउटडोर शिविरों में ही स्वैच्छिक रक्तदान भी कर रहे हैं। इससे सरकारी ब्लड बैंक में ब्लड ग्रुप की यूनिटो...