अमरोहा, अप्रैल 16 -- हसनपुर। रहरा थाना क्षेत्र के गांव जेबड़ा मुस्तकम में दलित समाज के लोगों द्वारा रविवार रात आंबेडकर पार्क के लिए चिह्नित भूमि पर बनाए चबूतरे पर स्थापित की गई डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को लेकर एसडीएम ने 26 ग्रामीणों को मुचलकों में पाबंद किया है। आज ग्रामीण एसडीएम न्यायालय में पेश होंगे। उधर, ग्रामीणों ने प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति के लिए एसडीएम कार्यालय में आवेदन किया है। ग्रामीणों के दावे के मुताबिक जेबड़ा मुस्तकम गांव के बाहरी छोर पर आंबेडकर पार्क के लिए भूमि चिन्हित है। यहां पहले से चबूतरा भी बना है। बताया जा रहा है कि रविवार रात किसी वक्त दलित समाज के लोगों ने डॉ. आंबेडकर की करीब छह फीट ऊंची प्रतिमा लाकर चबूतरे पर स्थापित कर दी थी। यह भी पढ़ें- 48 घंटे बाद भी आंबेडकर प्रतिमा नहीं हटा सके अफसर इसके बाद से अधिकारी ग्र...