गोरखपुर, अप्रैल 4 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित आवास विकास कॉलोनी में निजी जमीन पर बिना अधिग्रहण और मुआवजा दिए परिषद ने प्लाट बेच दिए। अब उस पर मकान भी बन गए हैं। करीब तीन दशक पुराने इस विवाद में पीड़ित के पक्ष में अदालतों से फैसला आने के बावजूद अब तक उसका पालन नहीं हुआ।प्रेमचंद पार्क के सामने स्थित आवास विकास कॉलोनी में खुर्रमपुर की 55 डिसमिल जमीन का उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने न तो अधिग्रहण किया और न ही भू-स्वामी को मुआवजा दिया। आरोप है कि परिषद ने जमीन पर कब्जा जमाते हुए 11 आवासीय भवनों का निर्माण कर उन्हें बेच दिया। इस मामले में भू-स्वामी श्याम सुंदर सर्राफ ने 23 मार्च 1993 को अदालत का दरवाजा खटखटाया। लगभग पांच वर्ष तक चले मुकदमे के बाद 28 जुलाई 1999 को सिविल जज (सीनियर डिविजन) ने उनके पक्ष में फैसला सु...