एटा, जून 24 -- लखनऊ कोचिंग सेंटर में अग्निकांड के बाद जनपद में बिना पंजीकरण, मानक के संचालित हो रही लाइब्रेरी, कोचिंग सेंटरों पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, टीमों ने मंगलवार को छापामार कार्रवाई की। छापामार कार्रवाई के दौरान बिना पंजीकरण, अग्निश्मन यंत्र संचालन होते पाये जाने पर तीन लाइब्रेरी को बंदकर सील किया गया है। तीन लाइब्रेरी में छात्र न होने पर अवकाश कराया गया। इसके अलावा बिना मानक चल रहे 12 लाइब्रेरी, कोचिंगセンटरों को पंजीकरण के बिना संचालन न करने की चेतावनी दी गई है। मंगलवार को एडीआईओएस सुजीत कुमार, जीआईसी प्रधानाचार्य सुभाष सिंह, पटल प्रभारी प्रदीप कुमार ने शहर के डेढ़ दर्जन कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी पर आकस्मिक छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान बिना अग्निशमन यंत्र, मानकों के संचालित हो रही हाजीपुरा की सिटी लाइब्रेरी, स...