बदायूं, अप्रैल 20 -- बिनावर। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कस्बे में प्रमुख मार्गो से शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गयी। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने शोभायात्रा की शुरुआत करायी। इस दौरान लोगों ने सदर विधायक को भी सम्मानित किया। शोभायात्रा बिलहत रोड से शुरू होकर मेन चौराहा, बरेली रोड किसान पेट्रोल पंप से होती हुई पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर संपन्न हुयी। शोभायात्रा में बाबा साहेब की जीवनी से जुड़ी झाकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। डीजे और ढोल नगाड़े की धुन पर युवाओं ने नृत्य किया। शोभायात्रा में गांव मलिकपुर, बरखेड़ा, विजय नगला, भूरी पर कुसैना, भिंदुलिया, बिलहत, दियोरिजीत, गिरधरपुर, मोहम्मदपुर बिहार, घटपुरी, अंबियापुर, मिर्जापुर, उसैता आदि गांवों के लोग शामिल हुये। थाना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।...