बिनसौन के यशपाल नेगी बने राष्ट्रीय कबड्डी रेफरी
विकासनगर, सितम्बर 7 -- चकराता ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज बिनसोन के व्यायाम शिक्षक यशपाल सिंह नेगी ने राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एकेएफआई) की ओर से हरिद्वार में आयोजित नेशनल रेफरीशिप कोर्स की परीक्षा उत्तीर्ण कर राष्ट्रीय स्तर के अधिकृत कबड्डी रेफरी बनने का गौरव प्राप्त किया है। मूल रूप से चमोली जिले के नौटी-छातोली गांव निवासी यशपाल नेगी वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज बिनसौन में व्यायाम शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। अति दुर्गम क्षेत्र में तैनात रहते हुए खेलों के प्रति उनके समर्पण और निरंतर प्रयास को इस उपलब्धि से नई पहचान मिली है। उन्होंने अपनी सफलता पर कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी से जुड़ना और इस खेल में योगदान देना उनके लिए गर्व का विषय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.