बिनसर के समीप नगशीला वन की आग स्कूल तक पहुंची
अल्मोड़ा, मई 28 -- अल्मोड़ा। जिले में बढ़ती गर्मी और शुष्क मौसम के बीच वनाग्नि की घटनाएं लगातार चुनौती बनी हुई हैं। ताजा मामलों में दो अलग-अलग जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं। वन विभाग के मुताबिक बुधवार को नगशीला सिविल वन क्षेत्र में अचानक भीषण आग लग गई। चीड़ की सूखी पत्तियों के कारण आग तेजी से फैलते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगशीला के बिल्कुल करीब पहुंच गई, जिससे स्कूल भवन पर खतरा मंडराने लगा। वनाग्नि की सूचना मिलते ही बिनसर वन्यजीव विहार की टीम बिना वक्त गंवाए उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने बेहद सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए आग को स्कूल की तरफ बढ़ने से रोका और उसे पूरी तरह काबू किया। यह भी पढ़ें- हाईवे से लगे जंगल की आग को काबू किया रेस्क्यू ऑपरेशन में वन दरोगा मोहित कुमार, वन रक्षक करन धामी, वाहन चालक भगवत भोज औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.