औरैया, अप्रैल 7 -- बिधूना, संवाददाता। ब्राह्मण सेवा समिति, उत्तर प्रदेश की पुरानी प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया है। 19 अप्रैल को बिधूना के कीरतपुर में परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी समिति के प्रबंधक रमेश चंद्र त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी में श्रीनरायन अवस्थी को प्रदेश अध्यक्ष और प्रवीन कुमार त्रिपाठी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार दुबे, उमाशंकर तिवारी, दिनेश कुमार मिश्र, करुणाशंकर पांडेय, श्याम पांडेय और अनिल कुमार को मनोनीत किया गया है। शेष कार्यकारिणी का गठन चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद किया जाएगा। रमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 19 अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव वेला रोड, की...