औरैया, फरवरी 28 -- बिधूना, संवाददाता। कस्बे में शुक्रवार रात 'हर घर जल' योजना के तहत लगाए गए नलों की टोंटियां चोरी हो गईं। चोरों ने घरों के बाहर लगे एक दर्जन से अधिक नलों की टोंटियां चुरा लीं, साथ ही कई स्थानों से पाइप भी खोलकर ले गए। यह घटना नगर पंचायत बिधूना के अम्बेडकर नगर में हुई। यहां पानी की आपूर्ति के लिए लोहे की पाइपलाइन बिछाई गई थी और स्थानीय निवासियों के घरों में पानी के कनेक्शन के लिए नल लगाए गए थे। चोरी से प्रभावित होने वालों में रवि शर्मा, महेश चंद्र गुप्ता, आशीष मिश्रा और अरविंद शर्मा शामिल हैं। यह वारदात ऐसे समय हुई है जब कस्बे में पानी की आपूर्ति चालू है। निवासियों ने बताया कि मोहल्ले में लगी एक बड़ी लाइट हटा ली गई थी, जिसके कारण अंधेरा छा गया और अज्ञात चोरों को घटना को अंजाम देने का मौका मिल गया। इससे पहले 10 फरवरी को भी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.