औरैया, अप्रैल 6 -- बिधूना, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी (आरओ) परीक्षा के घोषित परिणाम में बिधूना क्षेत्र के रविन्श यादव ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनका चयन सचिवालय में राजपत्रित अधिकारी के पद पर हुआ है। उन्होंने प्रदेश स्तर पर 148वीं रैंक प्राप्त की है। बिधूना पावर हाउस निवासी रविन्श यादव उर्फ सौरभ वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय पिपरौलिया में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।रविन्श के पिता सुरेश सिंह यादव पूर्व में शिक्षक रहे हैं और वर्तमान में खेती-बाड़ी करते हैं, जबकि माता मीरा देवी गृहिणी हैं। उनकी बहन सपना इटावा जनपद में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। रविन्श ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.