कानपुर, अप्रैल 17 -- बिधनू। मगरासा गांव में गुरुवार रात गाली-गलौज का विरोध करने पर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने कुल्हाड़ी व डंडे से एक परिवार पर हमला कर पांच लोगों को लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो हमलावर मौके से भाग निकले। मगरासा निवासी बालकिशन ने निर्माणाधीन रिंगरोड प्लांट के पास चाय व पान मसाला की दुकान खोल रखी है। पास में ही चचेरे भाई गोविंद ने भी चाय व पान मसाला की दुकान खोल रखी है। इसे लेकर आपस में मनमुटाव रहता है। गुरुवार की रात दुकान में बालकिशन पत्नी विमला समेत बैठे थे। इस बीच आरोप है कि चचेरे भाई गोविंद, नरेंद्र, सर्वेंद्र, सुरेश व संतोष, हरी व संजय अनायास गाली-गलौज करने लगे। जिसका विमला ने विरोध किया तो सभी एक जुट होकर बालकिशन व विमला को डंडों से पीटने लगे। शोर सुनकर पिता रामप्रसाद, बेटा आकाश, भतीजा आशीष बचा...