कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक दिन पहले से लापता किशोरी का शव खेत में नग्न अवस्था में दफन मिला। परिजनों ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि किशोरी सोमवार को घर से बकरी चराने खेत की ओर गई थी। शाम तक लौटी नहीं तो उसकी तलाश शुरू की। रात तक भी उसका पता नहीं चला तो पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने भी अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह एक खेत में मिट्टी उठी हुई दिखी तो खुदाई शुरू की। इसमें किशोरी का नग्न अवस्था में शव मिला। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने पड़ोसी पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जताई है। शंका के आधार पर एक संदिग्ध को...