बिधनू पहुंचे कांग्रेसी, पीड़ित परिवार से मिले
कानपुर, मार्च 20 -- बिधनू में 11 साल की बच्ची के साथ हैवानियत का कांग्रेसियों ने पुरजोर विरोध किया है। ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शुक्ला समेत कार्यकर्ता शुक्रवार को पीड़ित बच्ची के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। बताया कि घटना क्रम की रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को दी गई है। पूर्व विधायक इंदल रावत के नेतृत्व में 22 मार्च को पीड़ित परिवार से प्रदेश प्रतिनिधिमंडल मिलने आएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.