हाजीपुर, मई 19 -- बिदुपुर, संवाद सूत्र। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस दिनांक सोमवार को आओ चले संग्रहालय की ओर से कार्यक्रम के अंतर्गत आस पड़ोस के विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने चेचर संग्रहालय से जुड़कर शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर उच्च मध्य विद्यालय चेचर उतरी, राजकीय बुनियादी विद्यालय चेचर, उच्च विद्यालय जुड़ावनपुर, राजकीय उच्च मध्य विद्यालय कुतुबपुर उतरी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जुड़ावनपुर के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया प्रभातफेरी भी किया। चेचर संग्रहालय चेचर वैशाली में रखे गए पुरावशेषों को देख एवं परिभ्रमण किया। चेचर संग्रहालय चेचर के अरविंद कुमार सिंह ने चेचर के पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक महत्व एवं इसके संस्कृति के बारे में बच्चों को बताया। यह भी पढ़ें- संग्रहालय में विद्यार्थियों ने जाना इतिहास और विरासत का महत्व ...