हाजीपुर, मार्च 23 -- बिदुपुर,संवाद सूत्र। बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न स्कूलों में बिहार स्थापना दिवस को लेकर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिवसागर विद्या मंदिर हाई स्कूल रामदौली, रामानंदन हाई स्कूल बिदुपुर, मिडिल स्कूल कन्या बिदुपुर ,मिडिल स्कूल बिदुपुर बुलंसराय में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वाद विवाद प्रतियोगिता,कविता पाठ संगीत प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। कही-कही छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। मौके पर हेडमास्टर आभास सौरव ने कहा जिस समय बिहार बंगाल से अलग हुआ था और आज के बिहार में काफी बदलाव आया है। हमें अपने गौरव पूर्ण धरोहरों को याद करना चाहिए। हम नालंदा विश्वविद्यालय, हरमंदिर साहब, वैशाली के अलाव आर्यभट्ट, चाणक्य चंद्रगुप्त विद्यापति वीरकुंवर सिंह को याद कर बेहतर बिहार बनाने में जुट जाना चाहिए़। कार्यक्रम में शिक्षक जयप्र...