बिदुपुर में पुलिस ने छापेमारी कर बरामद की 50 लाख की शराब
हाजीपुर, मई 28 -- बिदुपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर स्थित एक बंद सिमेंट ईंट फैक्ट्री के समीप से पुलिस ने छापेमारी कर करीब 50 लाख की शराब बरामद की। मद्य निषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो बिहार के विशेष अभियान दल ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की यह छापेमारी की। छापेमारी में स्थानीय थाने की पुलिस ने भी सहयोग किया। पुलिस ने मौके से एक 14 चक्का ट्रक तथा दो पिकअप वैन भी जब्त किया है। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही शराब तस्कर और वाहन चालक भागने में सफल रहे। पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत जप्त ट्रक और पिकअप मलिक सहित करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस उन लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- जैतपुर खुर्द गांव से 40 लीटर अंग्रेजी शराब बरामदघटना का विवरण घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.