बिदुपुर में खनन विभाग का छापा, जेसीबी, लोडर और तीन लोडेट ट्रैक्टर जब्त
हाजीपुर, जुलाई 18 -- सफेद बालू के काले कारोबार के लिए चर्चित बिदुपुर थाना क्षेत्र में खनन विभाग की ओर से की गई छापेमारी से हड़कंप मच गया l खनन विभाग की टीम ने शनिवार की अहले सुबह लगभग तीन बजे माइल स्थित बरियारो घाट से सफेद बालू काटते हुए एक जेसीबी, एक लोडर और तीन लोडेड ट्रैक्टर को जब्त कर लिया l छापेमारी होते देख वहां पर मौजूद लेबर, ड्राइवर और कारोबारी भाग खड़े हुए l जब्त किए गए सभी वाहनों को पुलिस लेकर थाने पर आई।
छापेमारी का नेतृत्व छापेमारी का नेतृत्व खनन विभाग के पदाधिकारी वीना कुमारी कर रही थीं l जब्त वाहनों पर जुर्माना लगाकर नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। जब्त वाहनों पर लगभग 30 लाख रुपए जुर्माना लगने की संभावना है l मालूम हो कि बिहार सरकार की ओर से 15 जून से ही बालू की कटाई पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। मौसम की स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.