हाजीपुर, जुलाई 1 -- बिदुपुर प्रखंड के शीतलपुर कमालपुर पंचायत के रामदौली गांव निवासी शिवशंकर सिंह के पौत्र अनिमेष का मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा रणजी टीम में चयन किए जाने पर ग्रामीणों में काफी खुशी का माहौल है। आगामी 7 जुलाई से 21 जुलाई तक जम्मू कश्मीर टीम के साथ श्रीनगर मे होने वाली मैच के लिए अनिमेष का चयन हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिमेष बचपन से ही क्रिकेट के प्रैक्टिस मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल शहर में रहकर वीएस क्रिकेट एकेडमी में करता रहा है। उसने एकेडमी में प्रैक्टिस करते हुए कई खिताब अपने नाम कर चुका है। मध्य प्रदेश रणजी क्रिकेट टीम में चयनित होने पर पिता ठाकुर पंकज कुमार, दादा शिव शंकर सिंह, ठाकुर संजीव कुमार सुमन, उमा कान्त सिंह, श्रीकान्त सिंह,चाचा नीरज कुमार,धीरज कुमार,अनुज आनंद सहित अन्य लोगों ने बधाई दीं है...