हाजीपुर, जून 4 -- बिदुपुर । संवाद सूत्र बिदुपुर थाने के रहिमापुर वार्ड 02 में बुधवार की रात करीब 10:00 बजे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और रोड़ेबाजी के साथ फायरिंग भी हुई। फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लगी है। जबकि इस घटना में महिला समेत तीन लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यह भी पढ़ें- गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मीभूमि विवाद की उत्पत्ति जहां विपक्षी पार्टी के डर से गोली लगे युवक समेत दो लोगों को इलाज के लिए समस्तीपुर में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर गांव में तनाव ब्याप्त है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।जमीनी विवाद और हिंसा इस दौरान एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कुछ खोखा भी बरामद किया। मिली जानकारी के अनुसार जमीन के एक छोटे टुकड़े को लेकर दो पक्ष अनिल सिंह और जयचंद सिंह के...