समस्तीपुर, जून 19 -- बिथान।थाना क्षेत्र के मरथुआ गांव के वार्ड- 9 में गुरुवार देर शाम घर के पास चापाकल पर बर्तन धो रही 9 वर्षीय बच्ची को सांप ने काट लिया। परिजन बच्ची को अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़-फूंक करवाते रहे। इस दौरान बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान वकील कुमार की पुत्री श्रद्धा कुमारी के रूप में हुई। वह कक्षा तीसरी की छात्रा थी।

घटना का विवरण मृतका के चाचा रामाधीन राय ने बताया कि गुरुवार शाम श्रद्धा घर के पास चापाकल पर बर्तन धो रही थी। तभी एक सांप ने उसे डस लिया। गांव से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिथान की दूरी करीब 9 किलोमीटर है। दूरी ज्यादा होने के कारण परिजन पहले गांव के ही एक भगत के पास ले गए और झाड़-फूंक करवाने लगे। काफी समय बीत जाने के बाद बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर द...