बिथान में डिग्री कॉलेज को ले भूख हड़तालजारी, दो की तबीयत बिगड़ी
समस्तीपुर, जून 17 -- बिथान। डिग्री कॉलेज के वर्ग संचालन को बिथान में शुरू कराने की मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय परिसर में चल रहा भूख हड़ताल आंदोलन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा आंदोलनकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी एकमात्र मांग डिग्री कॉलेज का नियमित वर्ग संचालन बिथान में शुरू कराना है और जब तक यह मांग पूरी नहीं होती,तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। भूख हड़ताल पर कुल 10 लोग बैठे हुए हैं। लगातार दूसरे दिन अनशन जारी रहने के कारण भाजपा जिला मंत्री रामबालक कुशवाहा एवं भाजपा नेता सह पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सूचना मिलने पर चिकित्सकों की टीम तत्काल धरना स्थल पर पहुंची और दोनों अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के तहत दोनों को सलाइन चढ़ाई तथा स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.