बिथान में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त
समस्तीपुर, मई 12 -- बिथान। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में लगी मक्का एवं सब्जियों की फसलें प्रभावित हुई है। कई ग्रामीण इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। आंधी के दौरान लोग अपनी जान बचाने के लिए दुकानों और घरों में शरण लेते नजर आए। बाजारों में अचानक सन्नाटा पसर गया। सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- मौसम का बदला मिजाज, गरज के साथ हुई वर्षा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.