पिथौरागढ़, जुलाई 8 -- पिथौरागढ़। बिण ब्लॉक के चार ग्रामीण मोटर मार्गों को मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत स्वीकृति मिल गई है। बुधवार को दायित्वधारी गणेश भंडारी ने बताया कि क्षेत्र में ग्रामीण सड़कों की समस्या को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मामला उठाया था, जिसके बाद इन मार्गों को मंजूरी प्रदान की गई। स्वीकृत मार्गों में एक किलोमीटर लंबा कनारी-पल्ली गैर व कुच्चा बिशाड़ से कुच्चा तक ग्रामीण मोटर मार्ग, तीन किलोमीटर लंबा सेलग्वानी को टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाला मार्ग, दो किलोमीटर लंबा कार्की गांव-नाघर मोटर मार्ग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के लिए जल्द ही धनराशि जारी की जाएगी, जिससे कार्य में तेजी लाई जा सके। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्र...