शामली, अप्रैल 17 -- चौसाना। हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी किसानों की गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों को रोक दिया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान हरियाणा की मंडियों में फसल ले जाने के लिए बॉर्डर पर डटे रहे, लेकिन दिनभर इंतजार के बाद भी उन्हें प्रवेश पर पाबंदी नहीं मिल सकी। कड़ी धूप में घंटों खड़े रहने के बाद देर शाम तक थक-हारकर किसान अपनी ट्रालियां वापस यूपी की ओर मोड़ने लगे। कैराना निवासी किसान शहदीन रोके गए सुरेंद्र निवासी सोनीपत ने बताया कि हरियाणा निवासी होने के बावजूद उन्हें भी पुलिस ने बॉर्डर पर रोक दिया। किसानों का आरोप है कि प्रशासन फसल को झिंझाना क्षेत्र के केरटू गांव की बताते हुए यूपी की फसल मान रहा है, जिस पर हरियाणा में आवागमन पर रोक लगाई गई है। यह भी पढ़ें- किसान नेता का चालान काटने पर पुल पर धरना इस...