हल्द्वानी, फरवरी 26 -- नैनीताल। बिड़ला रोड पर अवैध रूप से खड़े किए जा रहे वाहन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। इस संबंध में अधिवक्ता मो. खुर्शीद हुसैन ने एसएसपी मंजूनाथ टीसी को शिकायती पत्र सौंपते हुए अवैध रूप से पार्क वाहनों को हटाने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि बिड़ला रोड के सीमेंट हाउस क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर टैक्सी और निजी वाहनों को अवैध रूप से पार्क किया जा रहा है। इससे तल्लीताल से बिड़ला की ओर जाने वाले वाहन चढ़ाई के दौरान कई बार फंस जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। अधिवक्ता ने कहा कि इस मार्ग से स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और आम नागरिकों की नियमित आवाजाही होती है। साथ ही दिनभर दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन बना रहता है। ऐसे में सड़क पर अवैध पार्किंग से कभी भी गंभीर हादसा हो सकता ह...