मथुरा, अप्रैल 7 -- मथुरा-वृंदावन रोड पर बिड़ला मंदिर के समीप शराब का ठेका खोले जाने के मामले में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई की है। प्राधिकरण के अभियंताओं ने जब निर्माण की जांच करने मौके पर पहुंचे तो दुकान स्वामी निर्माण संबंधी कोई स्वीकृति नहीं दिखा सका। इसके बाद प्राधिकरण ने दुकान स्वामी को नोटिस दे दिया है। इधर बिड़ला मंदिर के पास शराब का ठेका खोले जाने पर संतों ने नाराजगी जताई है। संत मंगलवार को वृंदावन आ रहे मुख्यमंत्री से भी इसकी शिकायत करेंगे। वृंदावन-मथुरा मार्ग पर बिड़ला मंदिर के समीप पुलिस चौकी के बराबर शराब का ठेका खोल दिया गया है। इस शराब के ठेके के विरुद्ध स्थानीय लोगों के साथ ही महिलाओं ने भी प्रदर्शन कर प्रशासन से शराब का ठेका बंद करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट के बाद पुलिस ने दो नामजदों सहित 10...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.