नई दिल्ली, जून 12 -- Vodafone idea share: टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी- वोडाफोन आइडिया के अच्छे दिन लौटने के संकेत मिल रहे हैं। ये संकेत मिलते ही कंपनी के शेयर में शुक्रवार को तूफानी तेजी देखी गई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को वोडाफोन आइडिया के शेयर 6% से ज्यादा बढ़कर Rs.14.98 पर पहुंच गए। इसी के साथ शेयर अब अपने 52 हफ्ते के हाई 15.26 रुपये के करीब पहुंच गया है। ब्रोकरेज सिटी का अनुमान है कि शेयर में करीब 20 पर्सेंट का उछाल आएगा। शेयर के 52 हफ्ते के लो की बात करें तो 6.12 रुपये पर है। शेयर का यह भाव अगस्त 2025 में था। टेलीकॉम कंपनी के शेयरधारकों ने गुरुवार को एक खास आम बैठक (EGM) में वारंट के प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए आदित्य बिड़ला ग्रुप के 4,730 करोड़ रुपये निवेश को मंजूरी दी। इस डील से कंपनी में ग्रुप की हिस्सेदारी 9.6% स...