जमशेदपुर, मार्च 14 -- पटमदा थाना क्षेत्र के बिड़रा गांव स्थित टर्निंग प्वाइंट पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े 6 बजे एक ट्रेलर और बस के आमने-सामने आ जाने से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। इस कारण लगभग आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा और माचा से डांगा तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय उपमुखिया गोपाल गोराई ने बताया कि दोनों बड़े वाहनों के फंस जाने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई थी। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों वाहनों को हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। जाम के दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने मिलकर जाम हटाकर यातायात बहाल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...