बिड़रा की मुख्य सड़क पर गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा
जमशेदपुर, जून 28 -- पटमदा के बिड़रा गांव से होकर गुजरने वाली मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। टर्निंग प्वाइंट पर सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण प्रतिदिन राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। बारिश में स्थिति और भी गंभीर हो गई है, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई और स्थान का अंदाजा नहीं लग पाता। स्थानीय लोगों के अनुसार, खासकर रात के समय अंधेरे में दोपहिया एवं अन्य वाहन चालक इन गड्ढों को नहीं देख पाते, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो बड़ा हादसा हो सकता है। गांव के उपमुखिया गोपाल गोराई ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पर्याप्त ध्यान न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.