हल्द्वानी, मार्च 19 -- हल्द्वानी। बिजली की लाइन बदले जाने से गुरुवार को बिठौरिया में पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इस वजह से स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगातार हो रही कटौती से लोगों में आक्रोश बना हुआ है। गुरुवार को नहर कवरिंग क्षेत्र में बिजली की बंच लाइन डाले जाने से बिठौरिया में पांच घंटे तक सप्लाई बंद रही। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि काम पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...