बिठूर में परिवार सोता रहा, 20 लाख के जेवरात पार
कानपुर, मई 16 -- बिठूर, संवाददाता। बिठूर के बनी गांव में घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने बीस लाख के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह महिलाएं उठीं तो अंदर के कमरों के ताले टूटे हुए और अलमारी में सामान बिखरा पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच की। बनी गांव निवासी राजेश शंकर तिवारी उर्फ राजू किसान हैं। इनके साथ घर में पत्नी उमा, बेटा सोनू व उसकी पत्नी रश्मी के साथ छोटा बेटा भी रहता है। दोनों बेटे खेती किसानी के साथ प्राइवेट काम भी करते हैं। शुक्रवार रात सभी खाना खाकर सोने चले। बार-बार बिजली कटौती से कुछ सदस्य बरामदे में आ गए बाकी बाहर के कमरे में सो गए। सुबह बरगदाही की पूजा के लिए महिलाएं जल्दी उठीं। आंगन में जाते ही देखा कि कमरों के ताले टूटे हैं। अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। बहू चीख पड़ी तो आवाज सुन घर के अन्य सदस्य भी कमरे तक पहुंचे। चोरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.