कानपुर, जून 8 -- बिठूर, संवाददाता। बिठूर के सुखधाम अपार्टमेंट में रविवार की रात 12 बजे पांचवे माले से एक युवक कूद गया। अपार्टमेंट में रहने वाले कुछ लोग उसे पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बिठूर के सिंहपुर कस्बे में सुखधाम अपार्टमेंट के टॉवर नबर 2 के टी 2/504 में 28 वर्षीय आयुष तिवारी अपनी मां अंजू तिवारी के साथ रहते थे। वह एक संस्थान में म्यूजिक टीचर थे। यह जानकारी अपार्टमेंट के रहने वालों ने दी। आयुष के पिता रंजन तिवारी की मौत कोरोना काल में हो गई थी। पिता की असमय मौत के बाद आयुष दुखी रहने लगा था। अपार्टमेंट में आते-जाते किसी से बात भी नहीं करता था। सुबह-शाम वह इस्कॉन मंदिर दर्शन करने जाता था। साथ ही वह वहां आने वाले बच्चों को म्यूजिक टिप्स देने का काम करता था। रविवार ...