कानपुर, अप्रैल 5 -- बिठूर। संवाददाता बिठूर पुलिस ने रविवार को तीन बाइक चोरों को पकड़ा। उनके पास से तीन बाइक, एक बाइक की चेसिस और 47 रुपये मिले हैं। बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया तीनों आरोपितों को जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि बाइक चोरी करने वाले परगही से होरा बांगर जाने वाली मोड पर खड़े हैं। इसके बाद पुलिस ने घेरा बंदी कर चौबेपुर बजरहापुरवा गांव निवासी अमित सोनी, होरा बांगर निवासी सुनील सोनी व बगदोधी बांगर निवासी सूरज कमल को गिरफ्तार किया। गैंग के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...