सीवान, मार्च 8 -- भगवानपुर हाट, एसं। प्रखंड क्षेत्र के एकमात्र बिठुना पैक्स के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के चुनाव के लिए कुल दस प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को अध्यक्ष व सदस्य पदों के लिए कुल आठ पर्चे दाखिल किए गए, जबकि दूसरे व अंतिम दिन शनिवार को सदस्य पद के लिए मात्र दो प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी सहोदर रावत ने पहले दिन शुक्रवार को पर्चा दाखिल किया। सदस्य पद के लिए पहले दिन सात व दूसरे मात्र दो प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। इसमें सामान्य महिला कैटेगरी के लिए दो प्रत्याशी चंद्रावती देवी व ज्ञांति देवी, सामान्य पुरुष कैटेगरी में दो प्रत्याशी संजय कुमार व नरेश शर्मा, अतिपिछड़ा कैटेगरी में दो प्रत्याशी कलावती देवी व अशोक ठाकुर, पिछड़ा कैटेगरी में दो प्रत्याशी संजीव...