पूर्णिया, मई 21 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड अंतर्गत बिठनौली पश्चिम पंचायत में पैक्स उपचुनाव को लेकर गुरुवार को अंतिम दिन दो अभ्यर्थियों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया प्रखंड कार्यालय में संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों में संजु देवी एवं पवन कुमार शामिल हैं। दोनों अभ्यर्थियों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। ज्ञात हो कि करीब तीन वर्ष पूर्व पैक्स अध्यक्ष के निधन के बाद से यह पद रिक्त पड़ा हुआ था, जिसके कारण उपचुनाव कराया जा रहा है। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आशीष कुमार ने बताया कि 20 एवं 21 मई 2026 को नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई है। यह भी पढ़ें- बिशनपुर पैक्स में प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा वहीं नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 22 से 24 मई तक होगी...