बिट्टू राठी भाकियू टिकैत एनसीआर के प्रदेश उपाध्यक्ष बने
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 2 -- पुरकाजी। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा द्वारा वीरेंद्र उर्फ बिट्टू राठी ग्राम हरेटी को एनसीआर उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। नियुक्ति पत्र में बिट्टू राठी से आशा व्यक्त की गई है वह संगठन को मजबूत करेंगे व चौधरी टिकैत की नीतियों को गांव गांव घर घर में प्रचार प्रसार करेंगे। नियुक्ति पत्र भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव जहीर फारुकी, जिला अध्यक्ष युवा मोनू पवार, शहर अध्यक्ष गुलबहार, आदिल फरीदी, शशिकांत मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: भाकियू की जिला इकाई भंग, तीरथ को मिली जिम्मेदारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.