नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ 'बिट्टू तबाही' अकेले दम पर नदी को साफ करके सुर्खियों में हैं। 21 साल के बिट्टू की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे। उन्होंने मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की अजनार नदी को साफ किया है, जो काफी प्रदूषित थी। बिट्टू को तैरना नहीं आता था लेकिन उनका जज्बा मजबूत था। उनकी मेहनत की भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में चर्चा हो रही है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भी बीएससी छात्र बिट्टू की दिल खोलकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि ऐसा तब होता है जब कोई इंसान किसी और के बजाए काम को खुद पूरा करने की जिम्मेदारी ले लेता है।'कचरे को खाद में बदल दिया' पीटरसन ने इंस्टाग्राम पर 'बिट्टू तबाही' की तस्वीरों के साथ लिखा, ''मैंने आज सुबह यह स्टोरी पढ़ी और आपके साथ शेयर करना चाहता था। बहुत शानद...