कौशाम्बी, मई 30 -- मादपुर प्रीमियम लीग (एमपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को मेडुआपर एलेवेन और बिट्टू एलेवेन के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मुकाबले में बिट्टू एलेवेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडुआपर एलेवेन को सात विकेट से हराकर जीत अपने नाम कर ली। टॉस जीतकर मेडुआपर एलेवेन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही, लेकिन बल्लेबाज शैलेन्द्र ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 15 गेंदों में 30 रन बनाकर टीम को संभालने का प्रयास किया। मेडुआपर एलेवेन की पूरी टीम 62 रन ही बना सकी। बिट्टू एलेवेन की ओर से गेंदबाज विजय ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र एक रन देकर दो विकेट हासिल किए और विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। यह भी पढ़ें- रॉकफोर्ड इलेवन ने केजीएफ इलेवन को 8 विकेट से हराय...