नोएडा, मई 10 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध का असर सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर भी साफ दिखने लगा है। युद्ध के चलते सड़क निर्माण में जरूरी बिटुमिन की कीमत में 35 प्रतिशत की उछाल के कारण ठेकेदारों ने काम रोक दिए हैं। इस संकट से ग्रेटर नोएडा में प्रमुख सड़कों के साथ ही सेक्टरों के आंतरिक विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। इन सड़कों पर कई का काम धीमी गति से चल रहा है तो कुछ का निर्माण पूरी तरह रुक गया है। बता दें कि, बारिश के मौसम से पहले प्राधिकरण अप्रैल से जून के बीच सड़कों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाता है, लेकिन अब निर्माण कार्य रुकने से बारिश से पहले सड़कें दुरुस्त होने की संभावना कम लग रही है, जिससे शहर में जलभराव की समस्या यातायात को बाधित कर सकती हैं। साथ ही इससे आम जन को भी खासा परेशानियों का सामना ...