छपरा, मई 25 -- फोटो 14 छपरा सदर अस्पताल में फूलों से सजी कार जिसमें नवजात बच्ची को अस्पताल से ले जाते परिजन छपरा हमारे संवाददाता । छपरा सदर अस्पताल में सोमवार को मातृ शिशु अस्पताल व इमरजेंसी मुख्य द्वार पर फूलों से सजी एक चमचमाती कार आ कर रुकी। आमतौर पर एम्बुलेंस और मरीजों की गाड़ियों से व्यस्त रहने वाले इमरजेंसी वार्ड पर यह नजारा कौतूहल का विषय था पर अवसर था नवजात बच्ची और उसकी मां का अस्पताल से विदा होने पर स्वागत का।

विदाई की खास व्यवस्था बसाढ़ी की रहने वाली बेबी देवी के पति बेटी के जनने पर उसाहित और खुशी से लबरेज थे। परिजनों के साथ कार सजाकर पत्नी और बेटी को लेने आये थे। उनकी सोच में बेटियां बोझ नहीं मां-बाप के कंधों का सहारा और बेटों से बढ़ कर हैं। इस घटना क्रम के बारे में लोगों का कहना है कि मरीज, उनके परिजन और स्वास्थ्यकर्मी यह जानन...