मिर्जापुर, मई 11 -- जमालपुर। थाना क्षेत्र के मुरेराडीह गांव में शनिवार की रात चोर एक के बाद एक चार घरों को खंगाला और दस हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य राजाबाबू बियार के भाई की शादी 12 मई को तय है। बीती रात चोर छत के सहारे आंगन में उतरकर साड़ी से भरा बैग उठा ले गए। उसी गांव के विलाश बियार के घर में घुसे चोर मोबाइल लेकर भाग निकले। गांव के श्यामबली बियार के घर को खंगाला, लेकिन कुछ नहीं मिला। सुनील के घर में घुस गए। परिजनों की नींद खुलने पर चोर भाग खड़े हुए। चौकी प्रभारी ओमप्रकाश राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर लाखों के सामान की चोरी, नकद समेत जेवरात ले उड़े चोर यह भी पढ़ें- डुमरियाघाट में दो घरों से लाखों की चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...