फरीदाबाद, फरवरी 23 -- गौ रक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी ने शादी का झांसा देकर करीब एक लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इसके लिए बजरंगी ने केशव भारद्वाज संजय एंक्लेव स्थित अपने घर से पुलिस आयुक्त कार्यालय तक मार्च निकाला। उसका आरोप है कि शिकायत दिए जाने के बावजूद अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस आयुक्त से मिलने से पहले वह पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने पुलिसकर्मियों से मुलाकात करने के दौरान फूट-फूट कर रोने लगा।25 साल की लड़की पसंद आई थी बिट्टू बजरंगी के अनुसार, गत वर्ष उसने कई लोगों से शादी के लिए बोला हुआ था। उसके पड़ोसी के रिश्तेदार अलीगढ़ निवासी बंटी ने उसे लड़की दिखाने के लिए कई बार अलीगढ़ बुलाया था। इस दौरान बंटी ने उसे रानी उर्फ लक्ष्मी नामक महिल...