लखनऊ, अप्रैल 10 -- लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बिटकॉइन निवेश के नाम पर झांसा देकर 1.66 लाख रुपये की ठगी कर ली। अधिक कमाई के लालच में पीड़ित ने रकम जमा कर दी, लेकिन बाद में न तो पैसा वापस मिला और न ही कोई मुनाफा मिला। वृंदावन योजना निवासी आशुतोष नाथ त्रिपाठी को व्हाट्सऐप के माध्यम से बिटकॉइन में निवेश करने के नाम पर झांसा दिया गया। बीते 26 दिसंबर 2025 को अलग-अलग किस्तों में उनसे 1.66 लाख रुपये जमा करा लिए गए। कुछ समय बाद न तो मुनाफा मिला और न ही मूल रकम वापस हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...