अलीगढ़, जनवरी 21 -- सरकारी धंधा अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ के बिजौली ब्लॉक के शाखा डाकघर दुधमा में डाकपाल द्वारा बचत खातों से गबन किया गया है। निरीक्षक डाकघर ने डाकपाल विजेंद्र सिंह निलंबित कर जांच कर कार्रवाई आगे बढ़ा रहे हैं। बिजौली ब्लॉक के शाखा डाकघर दुधमा में डाकपाल विजेंद्र सिंह तैनात हैं। उनके द्वारा उपभोक्ताओं द्वारा बचत खाते में जमा की जाने वाली राशि में गबन किया गया। प्राथमिक जांच में एक खाते से 79 हजार के गबन का मामला सामने आया है। जिसपर तत्काल कार्रवाई करते हुए विजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। निरीक्षक डाकघर पूर्वी उपमंडल अलीगढ़ महेंद्र दोहरे ने बताया कि उपभोक्ताओं से अपने अपने खाते की राशि जांच कराने की मांग की गई है। उपभोक्ता नजदीकी डाकघर में अपने पासबुक से अपने खातों की जांच करा सकते हैं। अगर किसी उपभोक्ता के खाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.