आगरा, अप्रैल 29 -- यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन का आगरा परिक्षेत्र का वर्ष 2026-27 का वार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। प्रांतीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा की देखरेख में हुए चुनाव में यूनियन से जुड़े 200 सदस्य मौजूद रहे। चुनाव में बिजेंद्र सिंह को क्षेत्रीय अध्यक्ष, रवेंद्र कुमार को क्षेत्रीय मंत्री, दिनेश चौधरी को क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष चुना गया। उपस्थित सदस्यों ने निर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान रोडवेज परिषद से त्यागपत्र देकर धर्मेंद्र चाहर, वीरी सिंह ने अपने दर्जनों साथियों संग यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर हाजी अयूब खान, नवनीत चौधरी, मुकेश कुमार, अवधेश दुबे, ज्ञान सिंह, रामकृष्ण, सतीश चंद, मुकेश चाहर, मो.अलीम, आशिक अली आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- यूपी रोडवेज इम्प्लाइज य...