संभल, फरवरी 3 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह यादव को प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राजपाल शर्मा द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जनपद संभल सहित आसपास के जनपदों के किसानों में खुशी हैं। जानकारी होते मंगलवार को कार्यकर्ताओं उनके घर पहुंच गए ढोल नगाड़ों व फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत कर खुशी का इजहार किया। बिजेंद्र सिंह यादव वर्ष 1988 से संगठन से जुड़े हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...