हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 26 -- बिहार विधानसभा चुनाव दूसरे चरण में राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर को वोट पड़ेंगे। इस चरण में आठ वर्तमान मंत्री सहित कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है। इस चरण में बिहार सरकार के मंत्री सुपौल से बिजेंद्र प्रसाद यादव, झंझारपुर से मंत्री नीतीश मिश्र, छातापुर से नीरज कुमार सिंह बबलू, धमदाहा से लेशी सिंह, अमरपुर से जयंत राज, चकाई से सुमित कुमार सिंह, चैनपुर से जमा खान और हरसिद्धि (सुरक्षित) से कृष्णनंदन पासवान की अग्निपरीक्षा होगी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के साथ ही एक दर्जन से अधिक पूर्व मंत्रियों के भाग्य का भी फैसला इस चरण में होगा। पूर्व मंत्रियों में सुनील कुमार पिंटू, कृष्ण कुमार ऋषि, विनोद नारायण झा, रामनारायण मंडल भाजपा के टिकट प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.