रामगढ़, मई 8 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ में शहर की प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर आजसू मजदूर यूनियन न्यू बस स्टैंड रामगढ़ के अध्यक्ष नीरज मंडल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को उपायुक्त ऋतुराज से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को बुके देकर स्वागत किया और पांच सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए विभिन्न विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने की मांग की। ज्ञापन में मुख्य रूप से बिजुलिया तालाब में वाटर फिल्टर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण, बाउंड्री वॉल का नवनिर्माण, बिजुलिया तालाब रोड, भगवान बिरसा मुंडा न्यू बस स्टैंड में पेवर ब्लॉक पथ निर्माण, शंभू शिवालय के समीप सेठ मोहल्ला में पेवर ब्लॉक पथ, छोटकी मुर्राम वार्ड संख्या-5 में गांवा देवती से शारदा भवन तक सड़क और नाली निर्माण की मांग शामिल थी। यह भी पढ़ें- रेड क्रॉस दिवस पर उपायुक्त और विधाय...