लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- बिजुआ। भीरा वनरेंज ने अभियान चलाते हुए लकड़ी कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने बिजुआ गांव में एक ठिकाने पर छापा मारकर शीशम और नीम की कीमती लकड़ी बरामद की है। मौके से शीशम के 25 और नीम के 5 गट्टे जब्त कर वन परिसर में सीज कर दिए गए। वन क्षेत्राधिकारी भीरा रमाकांत सक्सेना ने बताया कि क्षेत्र में प्रतिबंधित पेड़ों के अवैध कटान की शिकायतें मिल रही थीं। सोमवार को सूचना मिली कि तस्करों द्वारा लकड़ी को आरा मशीन पर चिरान के लिए ले जाने की तैयारी है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने बिजुआ गांव में एक निर्माणाधीन मकान पर छापेमारी की। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: जिले की 2 आरा मिलों पर छापेमारी, सील करने का आदेश टीम को देखकर तस्कर मौके से फरार हो गए। तलाशी में वहां रखी अवैध लकड़ी बरामद हुई। वन विभाग के अनुसार ज...